दिल्ली में बीएसएफ का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 जवानों की मौत

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक चार्टर्ड विमान मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे(आईजीआई) से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार बीएसएफ के 10 जवानों की मौत हो गई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “विमान में सवार बीएसएफ के सभी 10 जवानों की मौत हो गई।”

यह दुर्घटना दिल्ली के द्वारका इलाके के शाहबाद गांव में हुई, जहां ब्रीचक्राफ्ट सुपर किंग विमान एक घर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

दुर्घटना के तुरंत बाद दमकल की करीब 20 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट बीएसएफ विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बहुत दर्दनाक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493