कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

श्रीनगर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।”

अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जिसमें मंगलवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस का सुधार दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , वहीं गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार रात बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा कस्बे में 6.7 डिग्री, बटोत में 0.2 डिग्री और बनिहाल व भदरवाह में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493