दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार रात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के राज्यों हरियाणा और राजस्थान में हल्की बौछार पड़ने से तापमान में कमी आई है।

विभाग ने कहा कि बुधवार को तूफान और बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “दिन में बिजली कड़कने और आंशिक बदली छाए रहने के आसार हैं।”

दिल्ली में सुबह आठ बजे वातावरण में आद्र्रता 73 फीसदी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493