नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्की धुंध छाई रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”
अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई।
दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
एक दिन पहले, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath