श्रीनगर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया।
यातायात विभाग के मुताबिक, “राजमार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जम्मू से श्रीनगर तक एकतरफा यातायात को अनुमति दी गई है।”
उन्होंने कहा, “यातायात से बचने के लिए विपरीत दिशा से वाहनों के आने को अनुमति नहीं दी जाएगी। यही स्थिति सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों पर भी लागू की जाएगी।”
राजमार्ग पिछले पांच दिनों तक बंद रहे थे और रविवार को एकतरफा यातायात को बहाल कर दिया गया।
इस मार्ग से कश्मीर घाटी के लिए सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath