भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। यहां आसमान साफ रहने के साथ धूप की तेजी बढ़ रही है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप खिली रही।
भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। यहां आसमान साफ रहने के साथ धूप की तेजी बढ़ रही है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप खिली रही।
वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते राज्य में ठिठुरन बढ़ी थी, मगर मंगलवार को ठिठुरन कम होने के साथ धूप की तेजी बढ़ी और तापमान में भी इजाफा हुआ है।
वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कोहरे का असर बना रह सकता है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11.3 ,ग्वालियर का 10.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath