दिल्ली में ‘मतदाता महोत्सव’ आयोजित करेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के सेंट्रल पार्क में चुनाव आयोग 14 से 17 जनवरी तक ‘मतदाता महोत्सव’ आयोजित करेगा।

निर्वाचन आयोग का यह आयोजन 6ठे राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 दिसंबर से पूर्व आयोजित हो रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी करेंगे।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों से मतदाताओं और नागरिकों को शामिल करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें विशेष रूप से महिलाएं, युवा, रक्षा कर्मी, अनिवासी भारतीय, विकलांग व्यक्ति शामिल होंगे। चुनावी प्रक्रिया, व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनाव भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) को मजबूत बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “मतदाता महोत्सव में चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अच्छे व्यवहार पर एक राष्ट्रीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों की चर्चा, प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की व्याख्या की जाएगी।”

महोत्सव चुनाव में अधिक से अधिक और गुणात्मक भागीदारी के लिए विचारों और सुझावों के लिए प्रोत्साहित करेगा।

यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठनों, मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493