दिल्ली में महिलाओं पर फेंके गए पेशाब भरे गुब्बारे

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। होली से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस के सामने यौन उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं ने पेशाब भरे गुब्बारे फेंके जाने की शिकायत की है।

पीड़िता ने गुरुवार को अपनी शिकायत में कहा, “गुब्बारा आकर सीधे मेरी छाती पर लगा। मैंने दर्द के कारण नियंत्रण खो दिया और फर्श पर गिर गई। जब तक मैं खुद को संभाल पाती तब तक वो शख्स भाग गया। गुब्बारे में पेशाब भरा था, जिसकी बदबू से जी मिचलाने लगा।”

इसी तरह की घटना ग्रेटर कैलाश में हुई, जहां उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की शिकायत की। इसके विरोध में एलएसआर छात्र संघ ने पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493