योगी ने होली पर दिए विशेष सुरक्षा के निर्देश

लखनऊ,1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को होली के मौके पर राज्य के सभी जिलों में विशेषतौर पर सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला प्रशासन एवं नगर निकायों को होली के अवसर पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं जलापूर्ति की विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

योगी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “पर्व एवं त्योहारों की लम्बी परंपरा सनातन धर्म के गौरव एवं प्राचीनता का प्रतीक है। सनातन हिन्दू धर्म की परंपरा में पर्व एवं त्योहार हषरेल्लास एवं राष्ट्रीयता को मजबूती प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण है।”

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की महत्वपूर्ण घटनाओं को हमारे ऋषि परम्परा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता देकर अगली पीढ़ी को प्रेरणा एवं प्रकाश का आधार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाए रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग हो।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493