दिल्ली में मौसम गर्म, बादल छाएंगे

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”

शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 59 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493