नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम गर्म रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में मौसम गर्म रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 46 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
इससे पहले, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath