मप्र में तापमान में गिरावट से राहत

भोपाल, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बूंदाबांदी और हवाओं से गुरुवार को धूप और गर्मी की सख्ती कमजोर पड़ी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर लू का असर भी बरकरार रहेगा।

राज्य में गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25़ 6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41़ 4 डिग्री, ग्वालियर का 43़ 7 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, दतिया व ग्वालियर में दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493