नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध या धुंधलका सा रहा।
दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता थी और इसी वक्त दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath