दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति का उपराज्यपाल से आग्रह

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली में तीन विधायकों ने शुक्रवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में लोकायुक्त और उपलोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

विजेंद्र गुप्ता, ओ.पी. शर्मा और जगदीश प्रधान ने जंग से कहा कि दिल्ली में लोकायुक्त का पद पांच नवंबर, 2013 से खाली है।

गुप्ता ने कहा, “यह चकित करने वाला है कि लोकपाल आंदोलनों के अगुआ होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) दिल्ली में एक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493