दिल्ली में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व वाले ऑर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व सांस्कृतिक महोत्सव यहां शुक्रवार को शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे।

यमुना खादर इलाके में आयोजित हो रहे इस समारोह में पहले से ही लोग हजारों की संख्या में मौजूद हैं। दुनिया के विभिन्न देशों के लोगों के इस समारोह में शिरकत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने समारोह आयोजित होने का रास्ता शुक्रवार को साफ कर दिया। न्यायाधिकरण ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन के इस आयोजन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए पांच करोड़ रुपये जुर्माना अदा करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493