नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त संवाददाताओं को प्रवेश पाने का हक नहीं है। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री कर्नल राजवर्धन राठौर ने लोकसभा में मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा के सवाल के जवाब में चार मार्च को दी।
उन्होंने सांसद को बताया कि केवल पत्र सूचना केंद्र (पीआईबी) द्वारा दिल्ली एनसीआर में रहने वाले प्रत्यापित संवाददाता ही राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रवेश पाने के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय राज्य सरकारों द्वारा प्रत्यापित पत्रकारों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान करने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
dharmpath.com dharmpath