नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। शनिवार रात गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति ने यहां रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है।
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। शनिवार रात गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति ने यहां रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि दिनेश (35) को शनिवार रात उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात लगभग 10.30 बजे गोली मारी गई थी।
अधिकारी ने कहा कि उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रविवार तड़के दो बजे उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में एक से अधिक लोग शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath