दिल्ली में व्यापारी को हमलावरों ने गोली मारी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में हिंदू संगठन से जुड़े 33 वर्षीय व्यापारी को बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावारों ने गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना गुरुवार रात हुई जब रणजीत पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में स्थित अपने आवास के बाहर खड़ा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह व्यक्तिगत शत्रुता का मामला प्रतीत होता है। बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने रणजीत के पास बाइक रोकी और उस पर आधा दर्जन गोलियां चलाई। रणजीत के जमीन पर गिरने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। “

अधिकारी ने कहा कि पुलिस हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि रणजीत बजरंग सेवा हिंदू दल के अध्यक्ष थे। वह सीलमपुर में अपनी पत्नी सरिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 25 वर्षो से भी अधिक समय से रह रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493