नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने या बारिश होने की संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मानसून औसत से अधिक है। जुलाई में अब तक 68 प्रतिशत बारिश हुई है।
आईएमडी अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 70 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 3,500 मीटर रही।
शहर में दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath