दिल्ली में सर्द, धुंध भरी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द व धुंध भरी रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द व धुंध भरी रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शहर में सुबह हल्के से घना कोहरा छाया रहा। दिन में बारिश होने के आसार नहीं हैं।”

राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 फीसदी रिकॉर्ड की गई।

दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि, दिल्ली व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 411 दर्ज किया गया।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493