पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 10.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा ठंडी हवाएं चलेगी। इस बीच शाम होते ही कोहरा छाया रहेगा जो दिन चढ़ते तक बना रहेगा।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath