नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह साफ मौसम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि आज दिन में आंशिक बदली छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
राजधानी में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता एक किलोमीटर रही।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath