नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान दिनभर साफ और मौसम गर्म रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 66 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath