ली की अंत्येष्टि में शामिल होंगे जापान के प्रधानमंत्री

टोकियो, 27 मार्च (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे सिंगापुर के संस्थापक व प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए 29 मार्च को सिंगापुर जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने एक प्रेस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के दौरे की घोषणा की।

खबरों के मुताबिक, अन्य क्षेत्रीय नेता भी ली के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

ली 23 मार्च को 91 वर्ष की उम्र में एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से निमोनिया से पीड़ित थे।

ली 1965 से 1990 तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे थे। बाद में उन्होंने वरिष्ठ मंत्री और मंत्रिमंडल के मागदर्शक के तौर पर देश को अपनी सेवाएं दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493