नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजाधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath