नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
भारत मंौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से दिनभर बादल छाए रहेंगे।”
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath