बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है और उमस भरी गर्मी जारी है।

हालांकि पटना और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट जारी है।

राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अभी लोगो को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने की संभावना कम है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.0 डिग्री और पूर्णिया का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493