नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आशिंक रूप से बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे।
दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से एक डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath