मप्र में ठिठुरन ने ठंड का अहसास कराया

भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढने लगा है। रविवार की सुबह चल रही हवाओं ने ठिठुरन का अहसास करा दिया, तो धूप ने मौसम को सुहावना बनाया। राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकांश हिस्सों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान अब भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के मौसम में जारी बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 13.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493