नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 28 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, तीन के समय में परिवर्तन किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन के दौरान आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 78 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर रही।
वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.6 सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath