बिहार में ठंड बढ़ी

पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस बीच चल रही ठंडी हवा के कारण ठंड बढ़ी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट रहने और देर रात कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493