नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी के मुताबिक, “आज दिनभर साफ आसमान रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 58 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath