बिहार में सुबह मौसम साफ

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना और भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.8 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 32.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493