नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत और दृश्यता 400 मीटर थी।
मौसम विभाग के अनुसार, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath