नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह तेज धूप व हवा रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “शहर में दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं।”
राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath