बिहार में मौसम साफ , बारिश के आसार

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है व शुष्क बना हुआ है। इस बीच तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सीमांचल इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीमांचल क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, भागलपुर का 20.8 डिग्री व पूर्णिया का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493