दिल्ली में सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। कई क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। “

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, शहर में सुबह 18 मिलीमीटर बारिश हुई।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 98 फीसदी रही।

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493