उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह में हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, वायुमंडल में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसे में यहां पर तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान में बदली का असर रहेगा और उमस में इजाफा होगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक आंशिक तौर पर बदली छाए रहने और उसके बाद कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 24.7 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493