सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल युवक की मौत

श्रीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। श्रीनगर में गुरुवार को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा जिले के आस्तेंगो गांव का रहने वाले नसीर अहमद गुरुवार को रंगरेथ क्षेत्र में सीमा सुरक्षाबल (एसएसबी) के जवानों की गोलीबारी में घायल हो गया था।

उस समय उग्र भीड़ सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही थी और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की गोली से नसीर घायल हो गया था।

पुलिस सूत्र के मुताबिक, “उसे शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493