नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के ठंडी हवा चलने और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राजधानी में बीते 24 घंटों में 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी के अधिकारी ने मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाए रहेगी। गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ बारिश होने की भी संभावना है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath