लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य गायक जायन मलिक को कथित तौर पर गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ ‘आई डोंट वन्ना लिव फॉरएवर’ गीत गाने का पछतावा होता है।
वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “जायन मलिक को फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स डार्कर’ के इस गीत को स्विफ्ट के साथ गाने के लिए मजबूर किया गया, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुआ था और तुरंत ही हिट गाना बन गया।”
सूत्र ने कहा, “जायन को यह गाना पसंद आया और इसे वह अपने लिए चाहते थे। वह इस गाने को एकल गीत के रूप में रिकॉर्ड करने के लिए बेताब थे और उन्हें लगा कि यह वास्तव में उनके करियर को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।”
सूत्र के मुताबिक, “इस गाने से उन्हें फायदा हो सकता था और यह बेहतरीन गाना था, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने कहा कि यह डुएट होना चाहिए और वह चाहते थे कि जायनष गायिका स्विफ्ट के साथ काम करें।”
सूत्र ने बताया कि जायन आखिरकार ऐसा करने के लिए तैयार हो गए, क्योंकि टेलर स्विफ्ट सबसे मशहूर पॉप गायिकाओं में से एक हैं और वह उनकी प्रेमिका गीगी हदीद की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं।
गाना हालांकि बेहद पसंद किया गया, लेकिन स्विफ्ट के साथ गाना गाने को लेकर जायन को अभी भी पछतावा है।
dharmpath.com dharmpath