नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath