नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर बदली छाई रहेगी। शाम या रात होते-होते कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath