बान की-मून ने सऊदी अरब हमले की निंदा की

बान की-मून के प्रवक्ता की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सोमवार को जेद्दाह, कतीफ और मदीना शहरों में हुए हमलों की निंदा की। प्रवक्ता ने कहा, “ये अपराध जघन्य हैं, क्योंकि इन्हें उस वक्त अंजाम दिया गया है, जब स्थानीय लोग ईद उल-फितर का जश्न मनाने की तैयारियां कर रहे थे।”

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पीड़ित परिवारों और सऊदी अरब की सरकार एवं लोगों के प्रति गहरी संवेदना एवं हमदर्दी जताई। कहा गया, “उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।”

रिपोर्टों में कहा गया कि तिहरे बम विस्फोट में कम से कम चार लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493