नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
रेलवे अधिकारी के मुताबिक, कुल 30 रेलगाड़ियां तय समय से देरी से चल रही हैं, जबकि एक रद्द कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath