भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह धूप रही।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर धुंध छाने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार की सुबह आसमान साफ होने के साथ धूप खिली रही, जिससे ठंड का असर कम रहा।
राज्य के मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में उछाल दर्ज किया गया है, जिससे दिन और रात में ठंड का असर कम हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर धुंध छा सकती है और अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath