नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना है।”
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath