नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह धूप रही। दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधितकम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
dharmpath.com dharmpath