पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले एक से दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश की उम्मीद नहीं है।”
केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.5 डिग्री सेल्सियस और पूणिर्या का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 28.7 डिग्री, भाागलपुर का 31.1 डिग्री और गया का 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath