दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह से ही बदली छाई हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह से ही बदली छाई हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में बदली छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493